पीसीए स्टेडियम मोहाली में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब सोमवार को आईपीएल के वर्तमान सीजन में आमने सामने होगी। खराब दौर से गुजर रही दोनों टीमें सोमवार हार के सिलसिले को तोड़ते हुए जीत दर्ज करने लिए उतरेंगी।
शनिवार को मुंबई और पंजाब दोनों को ही शिकस्त का सामना करना पड़ा। मुंबई को दिल्ली डेयरडेविल्स के हाथों दस रनों की शिकस्त और किंग्स इलेवन को सनराइजर्स हैदराबाद से पांच विकेट की हार मिली।
अंकतालिका में मुंबई की टीम अब तक खेले गए छह में से दो में जीत और चार में हार के तालिका में सातवें स्थान पर है। वहीं, पंजाब ने अब तक खेले गए पांच में महज एक में जीत दर्ज की है वह सबसे निचले आठवें पायदान पर है। इस तरह दोनों को अभी तक दो दो अंक हासिल हो सके हैं।
किंग्स इलेवन घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाने में नाकाम
मुंबई इंडियंस, आईपीएल
पुणे के खिलाफ जीत को छोड़ दें तो किंग्स इलेवन घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाने में नाकाम रही है। घरेलू मैदान पर तीन में उसे दो में हार का सामना करना पड़ा। कप्तान डेविड मिलर की हालिया फॉर्म अच्छी नहीं चल रही है। कप्तान खुद बल्ले से संघर्ष कर रहे हैं, उनके अलावा ग्लैन मैक्सवेल का बल्ला भी शांत है।
टीमें इस प्रकार हैं
मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल, अंबाती रायुडू, कुणाल पांड्य, जोस बटलर, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्य, हरभजन सिंह, टिम साउदी, जसप्रीत बुमराह, मिशेल मैक्लेनाघन
किंग्स इलेवन पंजाब-डेविड मिलर (कप्तान), शॉन मार्श, मुरली विजय, ग्लेन मैक्सवेल, मनन वोहरा,फरहान बेहरदीन, केसी करियप्पा, ऋ षि धवन , काइल एबॉट, मिशेल जॉनसन, मोहित शर्मा, अक्षय पटेल, संदीप शर्मा, अनुरीत सिंह, मार्कस स्टोएनिस, गुरकीरत सिंह, प्रदीप साहू, निखिल नायक, स्वप्निल सिंह, शार्दुल ठाकुर और ऋद्धिमान शाह