आइपीएल के नौवें सीजन में गुजरात लायंस के कप्तान सुरैश रैना ने को सोमवार को होने वाले मैच में पॉजीटिव तौर पर मैदान पर उतरने की बात कही। इस सीजन में टीम को अपना पहला मैच किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के साथ खेलना है। इसको लेकर टीम के कप्तान और सदस्य पीसीए स्टेडियम पहुंचे।
त्रकार वार्ता के दौरान रैना ने बताया कि नई टीम के कप्तान बनने का उन पर कोई दबाव नहीं है। वह इससे पहले भी टीम इंडिया, आईपीएल और अपनी घरेलू टीम यूपी केलिए कप्तानी कर चुके हैं। पंजाब की टीम में कंगारू प्लेयर हैं, इस सवाल के जवाब में रैना ने कहा कि वह विपक्षी टीम के कई खिलाड़ियों के साथ वर्ल्ड कप और भारत- आस्ट्रेलिया सीरीज में एक साथ खेल चुके हैं।
हम उनकी खेलने की शैली से काफी हद तक वाकिफ हैं। उनकी शैली केा अनुरूप ही रणनीति बनाएंगे। अपनी टीम के बारे में रैना ने बताया कि उसमें कई स्टार खिलाड़ी हैं। जिनमें आतिशी बैटिंग में माहिर ब्रेडन मैक कुलम, एरोन फिंच, ड्वने स्मिथ, ब्रेवो हैं तो गेंदबाजी में जेम्स फॉकनर, डेल स्टेन शामिल हैं। रैना ने टीम केकोच ब्रेड हॉज की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह टीम के खिलाड़ियों को मोटिवेट कर रहे हैं।