मां बलजीत कौर बोलीं- खुशी बयान नहीं कर सकते
अर्शदीप के परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। मां बलजीत कौर ने कहा हम खुशी का बातों में बयान नहीं कर सकते है। पिता दर्शन सिंह कहा कि यह बेटे की मेहनत का नतीजा है। वह आज इस मुकाम तक पहुंचा है। कभी क्रिकेट सीखने के लिए अर्शदीप सिंह साइकिल या बस से मीलों दूर का सफर तय करना पड़ता था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने दमदार प्रदर्शन से दुनिया को अपना दीवाना बना दिया।
कोच बोले- मुझे अपने ट्रेनी पर नाज
अर्शदीप ने अपने क्रिकेट करियर के सफर की शुरुआत सेक्टर 36 स्थित जीएनपीएस स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड से की। इसके बाद पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन से खेलते हुए रणजी ट्रॉफी में जगह बनाई और इसके बाद बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय सीनियर टीम में जगह बनाई है। पिछले कुछ वर्षों से अर्शदीप सिंह वनडे और टी -20 क्रिकेट में भारतीय टीम को विशेष योगदान दे रहे हैं। जसवंत सिंह अर्शदीप सिंह के कोच हैं। आईपीएल में 18 करोड़ रुपये की बोली लगने पर कोच ने कहा मुझे अपने ट्रेनी पर नाज है।