फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारियों से टाइप टू मकानों के आवंटन के लिए आवेदन मांगे

Tue, 26 Apr 2016 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फ्लैट्स - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आवास आवंटन समिति, हरियाणा ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सरकार के कार्यालयों में कार्यरत नियमित कर्मचारियों से पंचकूला में टाइप-टू के मकानों के आवंटन के लिए आवेदन मांगे हैं। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि चंडीगढ़ प्रशासन से चंडीगढ़ में इस श्रेणी में पहले से ही सरकारी मकान प्राप्त कर्मचारी और बोर्ड/निगमों व अन्य स्वायत्त निकायों के कर्मचारी पंचकूला में इन आवासों के आवंटन के लिए पात्र नहीं होंगे। पहली जनवरी, 2016 को संशोधित वेतनमान में बेसिक पे जमा ग्रेड पे 17101 रुपये से 21000 रुपये तक प्राप्त कर रहे कर्मचारी इन मकानों के आवंटन के लिए पात्र होंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें