फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala: मूसेवाला हत्याकांड में गायक बब्बू मान व मनकीरत औलख से होगी पूछताछ, निशान सिंह को भी बुलाया

Tue, 06 Dec 2022 03:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

सिद्धू मूसेवाला के परिवार की ओर से बब्बू मान, मनकीरत औलख पर कत्ल में शामिल होने का शक जताया गया है। परिवार ने शक जताया है कि मूसेवाला की हत्या में इन लोगों की शमूलियत हो सकती है, जो उनके बेटे को बार-बार परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
पंजाब - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच में पुलिस ने पंजाबी गायक बब्बू मान, मनकीरत औलख व प्रोड्यूसर निशान सिंह को पूछताछ के लिए समन भेजकर तलब किया है। वहीं, यूथ अकाली नेता विक्की मिड्डूखेड़ा के भाई अजय पाल से पूछताछ कर ली गई है। विक्की की करीब दो साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मानसा के एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि गायकों को समन भेजे गए हैं। उनसे जल्द पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन


सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कुछ समय पहले कहा था कि इस मामले की जांच गंभीरता से होनी चाहिए। पता लगाया जाना चाहिए कि आखिर सिद्धू की हत्या किसने करवाई है। उन्हें शक है कि उनके बेटे की हत्या के पीछे पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोग भी शामिल हैं। मूसेवाला हत्याकांड में मनकीरत औलख की भूमिका पर सवाल उठे थे। उस समय मनकीरत औलख ने खुद सोशल मीडिया एकाउंट पर सफाई दी थी कि वह इस हत्या में शामिल नहीं है। वहीं बब्बू मान व मूसेवाला के बीच कई बार विवाद हो चुका था। दोनों के फैंस भी सोशल मीडिया पर भिड़ चुके थे।

सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को मानसा के पास गांव में हत्या कर दी गई थी। गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले का चालान अदालत में पेश किया जा चुका है।
विज्ञापन


एनआईए भी कर चुकी है पूछताछ
पंजाब में गैंगस्टरों और आतंकियों के गठजोड़ को खत्म करने के लिए भी एनआईए भी जांच कर रही है। यह भी पता चला था कि गैंगस्टर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री तक में फर्जी कंपनियां बनाकर निवेश कर रहे हैं। कुछ समय पहले एनआईए ने मनकीरत औलख समेत करीब पांच नामी पंजाबी गायकों से पूछताछ की थी। इस दौरान उनकी सिद्धू मूसेवाला से संबंधों को लेकर इंडस्ट्री से जुड़े सवाल जवाब किए गए। साथ ही उनके चल रहे प्रोजेक्टों की पड़ताल की गई थी। उनसे करीब 10 घंटे दिल्ली में पूछताछ हुई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें