फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले की जांच तेज

Mon, 02 Nov 2026 01:17 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ईडी खंगाल रही निवेशकों की रकम और दुबई कनेक्शन, तीन शहरों में छापे के दौरान नकदी और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। करीब 500 करोड़ रुपये के कोरवियो कॉइन (के.आ.ओ.) क्रिप्टो करेंसी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच तेज कर दी है। मुख्य आरोपी सुभाष शर्मा के करीबी सहयोगी अतुल सूद की गिरफ्तारी के बाद एजेंसी निवेशकों से जुटाई गई रकम, दुबई कनेक्शन और पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है। सूद को पांच नवंबर तक ईडी की हिरासत में भेजा गया है। ईडी के शिमला सब-जोनल कार्यालय ने 28 अक्तूबर को चंडीगढ़, मोहाली और जीरकपुर में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 72 लाख रुपये नकद, संपत्ति के दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और बैंक खातों का रिकॉर्ड जब्त किया गया। अतुल सूद को 29 अक्तूबर को शिमला की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया था। ईडी के अनुसार, अतुल सूद दुबई में सुभाष शर्मा से मिलने गया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद भी वह शर्मा के लिए कॉन्फ्रेंस और अन्य कार्यक्रम आयोजित करवाता रहा। एजेंसी इन आयोजनों में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नए निवेशकों से जुटाई रकम से पुराने को भुगतान
जांच में सामने आया कि वर्ष 2018 से कोरवियो कॉइन के नाम पर ऑनलाइन मल्टी लेवल मार्केटिंग (एमएलएम) योजना चलाई जा रही थी। ईडी के मुताबिक, यह पोंजी मॉडल था, जिसमें नए निवेशकों की रकम से पुराने निवेशकों को भुगतान किया जाता था। डिजिटल डाटा में 2.48 लाख से अधिक यूजर प्रभावित होने और 219 मिलियन डॉलर से ज्यादा के लेनदेन का पता चला है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें