फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू वीसी के लिए आज और 6 जुलाई को होंगे इंटरव्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में नए वाइस चांसलर की नियुक्ति की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। नए वीसी के चयन के लिए शुक्रवार और 6 जुलाई को उम्मीदवारों के इंटरव्यू होंगे। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए दिल्ली बुलाया गया है। माना जा रहा है कि जुलाई के अंत से पहले विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल जाएगा।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार वीसी पद के लिए करीब 100 लोगों ने आवेदन किया है। इनमें पीयू के प्रोफेसर भी शामिल हैं। प्रो. एसके तोमर, प्रो. कर्मजीत, प्रो. एसपी बंसल और प्रो. रजत संधीर जैसे नाम भी चर्चा में हैं। हालांकि विश्वविद्यालय ने अभी उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है। मौजूदा कुलपति प्रो. रेनू विग का कार्यकाल 28 मार्च को समाप्त हो गया था। बाद में उन्हें 26 जुलाई तक चार महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। उन्होंने भी वीसी के लिए आवेदन किया है।
वीसी के चयन के लिए तीन सदस्यीय सर्च-कम-सेलेक्शन कमेटी बनाई गई है, जिसकी अध्यक्ष रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल माधुरी कनिटकर हैं। कमेटी में प्रो. शशिकला वंजारी और प्रो. विभा भी सदस्य हैं। इंटरव्यू के बाद कमेटी 3 से 5 नामों का पैनल चांसलर को भेजेगी, जिसके बाद नए कुलपति के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। ऐसा माना जा रहा है कि जुलाई के अंत से पहले नए वीसी की नियुक्ति हो जाएगी, जिससे लंबे समय से चल रही नेतृत्व की अनिश्चितता समाप्त हो जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें