फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल यूथ डे: HIV-AIDS के खिलाफ स्टूडेंटस ने किया जागरूक

Fri, 12 Aug 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
HIV Awareness Rally, GCG 11, - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी की ओर से शुक्रवार को इंटरनेशनल यूथ डे मनाया गया। इस दौरान सेक्टर 11 स्थित कॉलेज में कई कार्यक्रम हुए। इन के जरिये एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता फैलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर यूटी के हायर एजुकेशन के डायरेक्टर जितेंद्र यादव शामिल हुए। उनके साथ डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉ. वनीता गुप्ता व सेक्टर 11 की प्रिंसिपल अनीता कौशल मौजूद रहीं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की शुरुआत लाल व सफेद रंग के गुब्बारे छोड़कर की। साथ ही मोटर-बाइक रैली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें 250 से ज्यादा कॉलेज स्टूडेंट ने हिस्सा लिया। उन्होंने एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता के संदेश थे। सेक्टर 11 कॉलेज में 21 कलरफुल रंगोली व 30 से ज्यादा पोस्टर व 23 स्लोगन मैसेज प्राप्त हुए। इस मौके पर कॉलेज में ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया गया। इसमें 55 यूनिट ब्लड इकट्टा किया।

ये रहे विजेता
रंगोली कंपीटीशन में खालसा कॉलेज की सुष्मिता व रुपिंदर प्रथम, शिवानी व चांदनी खालसा कॉलेज दूसरा स्थान, मंजू व लीना गवर्नमेंट कॉलेज फॉर एजुकेशन सेक्टर 20 तीसरे नंबर पर। कोलाज प्रतियोगिता में सेक्टर 42 कॉलेज की वर्षा व पूजा प्रथम, सेक्टर 20 डी गवर्नमेंट कॉलेज फॉर एजुकेशन की देविंदर कौर व नीलम प्रेडा द्वितीय व सेक्टर 42 कॉलेज की नूरदीप व दीक्षा को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन


पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सेक्टर 11 कॉलेज की क्रिस्टी  प्रथम, सेक्टर 11 कालेज की दीक्षा दूसरे स्थान पर शाहीन तीसरे स्थान पर रही। स्लोगन राइटिंग में सेक्टर-11 कॉलेज की काजल प्रथम, फरहीन द्वितीय व आरुषि तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें