फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 योग सेंटरों पर आसन करते हुए लाइव दिखेंगे पीएम मोदी

Fri, 03 Jun 2016 01:55 AM IST
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
इंटरनेशनल योग डे पर योग करते मोदी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
अगर आप किन्हीं कारणों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कैपिटल कांप्लेक्स जाने में वंचित रह जाते हैं तो आपको हताश होने की जरूरत नहीं है। आप अपने घर के पास बने योग सेंटर पर भी ठीक उसी समय प्रधानमंत्री को देखकर योग कर सकते हैं। कैपिटल कांप्लेक्स नहीं जा पाने वाले लोगों की प्रधानमंत्री के साथ योग करने की हसरत पूरी करने के लिए प्रशासन सभी 200 योग सेंटरों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाएगा। इन एलईडी स्क्रीन पर कैपिटल कांप्लेक्स से सीधा लाइव टेलिकास्ट होगा।
विज्ञापन


यानी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कैपिटल कांप्लेक्स के साथ सभी 200 सेंटरों पर भी सुबह 6 से 7 बजे योग होगा। इन सेंटरों पर लोग जुटाने की जिम्मेदारी प्रशासन रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशंस (आरडब्ल्यूए) को देगा। इसके लिए अगले एक या दो दिनों में आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों संग मीटिंग भी होगी। कैपिटल कांप्लेक्स में प्रधानमंत्री मोदी पंजाब एंड हरियाणा विधानसभा के मुख्यद्वार पर बैठेंगे।

जबकि लोग हाईकोर्ट केदोनों ओर बने ग्राउंड और ओपन हैंड मॉन्यूमेंट के पास तक बैठे होंगे। ऐसे में इन लोगों को आसानी से मोदी आसन करते हुए दिखें इसलिए कांप्लेक्स में भी 40 एलईडी लगाई जाएंगी। सभी एलईडी हाईटेक होंगी जिसमें दिन में भी सब साफ दिखाई दे। यह 40 एलईडी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी लगाएगी। जबकि योग सेंटर पर लगने वाली सभी एलईडी प्रशासन अपने खर्च पर लगवाएगा।
विज्ञापन


बुजुर्गों और अस्वस्थ को सबसे ज्यादा फायदा सभी 200 सेंटरों पर लाइव प्रसारण का फायदा उन बुजुर्गों को होगा जो योगासन में निपुण नहीं हो सकने केकारण मुख्य आयोजन में नहीं जा पाएंगे। ऐसे लोग अपने पास के योग सेंटर पर ही प्रधानमंत्री को देखकर योग कर सकेंगे। साथ ही वह लोग जो किन्हीं बीमारियों केकारण योग नहीं कर सकते। लेकिन योग सेंटर पर रोज पहुंचते हैं। वह लोग भी योग सेंटर पर रोजाना की तरह अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें