फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवसः गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के बाद मची चटाई की लूट, एक-दूसरे से भिड़ते दिखे लोग

Fri, 21 Jun 2019 10:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
चटाई की मची लूट - फोटो : ANI
विज्ञापन

हरियाणा के रोहतक में योग दिवस के मौके पर योग के बाद चटाई लूटने की होड़ मच गई। योग के बाद लोग खली चटाई को अपने घर ले जाने लगे। इस लूट में लोग एक दूसरे से भिड़ते भी दिखे। राज्य स्तरीय योग समारोह का जैसे ही समापन हुआ, वैसे ही योग के लिए बिछाए गए मैट (चटाई) उठाकर लोग चलने लगे।

विज्ञापन


इसका वीडियो वायरल हो गया, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कई कर्मचारियों ने लोगों के हाथों से मैट वापस लेने का प्रयास किया लेकिन उनकी एक नहीं चली। डीसी आरएस वर्मा का कहना है कि योग समारोह में बिछाए गए मैट योग साधकों के लिए ही थे। सभी योग साधक ये मैट अपने साथ यादगार के तौर पर घर ले गए। जिला प्रशासन ने किसी भी साधक को मैट ले जाने से मना नहीं किया।
 


बता दें कि हरियाणा के रोहतक में गृहमंत्री अमित शाह विश्व योग दिवस के मौके पर पहुंचे थे। यहां पर हरियाणा सरकार ने योग का राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी मौजूद थे। गृहमंत्री अमित शाह के साथ लगभग 21 हजार लोगों ने योग में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें