फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 जून को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ ऑफिसों में ऐसे होगा काम

Fri, 17 Jun 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
इंटरनेशनल योग डे पर चंडीगढ़ में मोदी की क्लास - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मोदी के दौरे को देखते हुए 21 जून को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कार्यालयों के वर्क शेड्यूल में बदलाव किया गया है। हरियाणा सरकार ने 21 जून को दो घंटे का अवकाश अधिसूचित किया है। मंगलवार को सुबह 9 से 11 बजे तक (पहले दो कार्य घंटे) का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके तहत राज्य सरकार के सभी राजकीय कार्यालय, बोर्ड और निगम व शैक्षणिक संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
विज्ञापन


सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यह सार्वजनिक अवकाश राज्य में स्थित विभिन्न फैक्ट्रियों, वाणिज्यिक संस्थानों, दुकानों में भी रहेगा। प्रधानमंत्री दौरे की सुरक्षा व्यवस्था की सुविधा के लिए यह सार्वजनिक अवकाश हरियाणा सिविल सचिवालय, सेक्टर-एक, चंडीगढ़ में भी सुबह 9 से 11 बजे तक रहेगा।   

पंजाब और चंडीगढ़ में आधे दिन की छुट्टी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में 21 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई शख्सीयतें शामिल होंगी। इस दौरान सुरक्षा व ट्रैफिक प्रबंधों के मद्देनजर पंजाब सरकार अपने चंडीगढ़ स्थित सभी दफ्तरों, निगमों, बोर्डों, शिक्षण संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की है। सभी दफ्तरों को इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें