फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: हरियाणा में खास रहेगा योग दिवस, 25 दिन पहले शुरू हुए आयोजन, सीएम ने की घोषणा

सार

हरियाणा में इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस खास रहने वाला है। इसके लिए 25 दिन पहले ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन शुरू कर दिया गया है। इसकी घोषणा सीएम सैनी ने की। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राज्य में 25 दिन पहले से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन शुरू किया जाएगा। इनमें प्रशिक्षण कार्यक्रम, योग मैराथन, योग जागरण यात्रा और अन्य गतिविधियां शामिल होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को इन आयोजनों से जोड़ा जाएगा, ताकि योग के प्रति जागरूकता बढ़े। 
विज्ञापन


आज से शुरू हुए कार्यक्रम 

सीएम सैनी ने बताया कि ये कार्यक्रम आज से शुरू होकर 21 जून तक चलेगा। इसके साथ ही, योग दिवस के आयोजनों को स्वच्छता कार्यक्रम से भी जोड़ा गया है, जिससे स्वच्छ और स्वस्थ भारत के संदेश को बढ़ावा दिया जा सके। वहीं, सीएम ने कहा कि प्रदेश के सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में योग के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के माध्यम से नशा मुक्त हरियाणा का भी संदेश दिया जाएगा।  योग गुरु बाबा रामदेव भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार का यह संकल्प है कि योग को जन-जन तक पहुंचाया जाए और हरियाणा को योगमय राज्य बनाया जाए।
 
 
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि योग और स्वच्छता दोनों ही समाज के लिए जरूरी हैं। इनके माध्यम से लोगों में स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 से मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव पर इसकी घोषणा की थी, और पहला योग दिवस 21 जून 2015 को विश्वभर में मनाया गया। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए सीएम सैनी ने यह रिव्यू बैठक की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Blackout in Haryana: हरियाणा में छा जाएगा अंधेरा, रात आठ बजे से होगा ब्लैकआउट, कई जगहों पर मॉक ड्रिल 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें