फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवसः विदेश में योग सिखा रही ये भारतीय बेटी, जीत चुकी है 15 गोल्ड मेडल

Fri, 21 Jun 2019 01:27 AM IST
ajay kumar मुकेश शर्मा, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
विज्ञापन
कीर्ति गहलावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत ने योग का संदेश पूरी दुनिया में पहुंचाया है। अब इसे बेटियां आगे बढ़ा रही हैं। दुनिया को वो योग की उपयोगिता से रूबरू करा रही हैं। ऐसी ही हरियाणा की एक बेटी पोलैंड में योग सीखा रही हैं। 

विज्ञापन


झज्जर जिले के खानपुर खुर्द गांव की लाडली कीर्ति गहलावत पोलैंड के भारतीय दूतावास में कार्य करते हुए वहां के लोगों को योग सिखा रही है। उन्हें योग की शिक्षा अपनी मां से विरासत में मिली। वह कई देशों में योग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर 10 गोल्ड व पांच रजत पदक और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पांच स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी है। वह पिछले दो साल से वह पोलैंड में योगा एंबेसडर के रूप में कार्यरत हैं। 

खानपुर खुर्द गांव के सरपंच उदय सिंह गहलावत की भतीजी कीर्ति गहलावत बीएससी, बीएड, व योग में एमएससी की शिक्षा हासिल कर चुकी हैं। उनकी मां शीला देवी चंडीगढ़ सचिवालय में कार्यरत है और वे हिंदी उर्दू साहित्य की अध्यक्ष हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शीला देवी भी राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं। उनकी माता ने कीर्ति और उनके छोटे भाई आशीष गहलावत को भी योग सिखाया है। आशीष भी कतर की इंडियन एंबेसी में कार्यरत हैं। जबकि पिता राजबीर गहलावत नेवी से सेवानिवृत्त होकर हरियाणा पुलिस में हवलदार के पद पर चंडीगढ़ में कार्यरत हैं।

पांचवीं कक्षा में जीता था पहला पदक 
कीर्ति गहलावत ने पांचवीं कक्षा में चंडीगढ़ में पहला स्वर्ण पदक जीता था। छठी कक्षा में दूसरा और सातवीं कक्षा में हासिल किया। इसके बाद पुर्तगाल में आयोजित योग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके बाद दिल्ली में आयोजित एशियन गेम में भी सिल्वर मेडल प्राप्त कर चुकी हैं। कीर्ति का परिवार काफी समय से चंडीगढ़ में रहता है।

गांव की बेटी ने देश का मान बढ़ाया है। उसके स्वदेश लौटने पर उसे ग्राम पंचायत की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। आज के समय में बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। - उदय सिंह, सरपंच, ग्राम पंचायत खानपुर खुर्द।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें