चंडीगढ़ में 21 जून को होने वाले दूसरे इंटरनेशनल योग दिवस के लिए 17 मई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। डीसी अजीत बालाजी जोशी ने बताया कि इसके लिए मोबाइल एप शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैपिटल कॉम्पलेक्स में 35 हजार से अधिक लोगों के साथ योग करेंगे।