फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता फौगाट के बाद एक और गोल्ड मेडलिस्ट पहुंची हाईकोर्ट, वजह बड़ी

Wed, 21 Dec 2016 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
इंटरनेशनल रेसलर अनीता
विज्ञापन
रेसलर गीता फौगाट के बाद एक और गोल्ड मेडलिस्ट ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसके पीछे बड़ी वजह पता चली। हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर और इंटरनेशनल रेसलर अनीता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए डीएसपी के तौर पर नियुक्ति के लिए हरियाणा सरकार को निर्देश जारी करने की अपील की है।
विज्ञापन


याची ने कहा कि गीता को डीएसपी बनाने का जो आधार है वही योग्यता मेरे पास भी है। ऐसे में यदि उसे डीएसपी बनाया गया है तो मुझे भी बनाया जाए। हाईकोर्ट ने इस याचिका पर मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्पोर्ट्स एंड यूथ अफेयर्स, होम सेक्रेटरी और गीता फौगाट को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

याचिका में अनीता ने ये दलीलें दीं

court
मधुबन में ड्यूटी पर तैनात याचिकाकर्ता ने याचिका के माध्यम से कहा कि गीता फौगाट और उसने 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया था। दोनों ने वहां पर गोल्ड मेडल जीता था। याची को 2012 में इंस्पेक्टर, जबकि उसके एक वर्ष बाद 2013 में गीता फौगाट को इंस्पेक्टर बनाया गया।

याची ने कहा कि दोनों ने गोल्ड मेडल जीता था और याची पहले इंस्पेक्टर बनी थी बावजूद इसके हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत गीता फौगाट कोहाल ही में अक्तूबर माह में डीएसपी बना दिया गया। याची ने कहा कि वह गीता से एक वर्ष सीनियर थी और दोनों ने गोल्ड जीता था।

ऐसे में याची से भेदभाव कैसे किया जा सकता है। हाईकोर्ट ने इस मामले में याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद मामले में सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर शुक्रवार तक जवाब दाखिल करने केआदेश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें