हरियाणा में 27 से 29 जनवरी तक तीन दिवसीय ‘अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया जाएगा। इसी मकसद से समारोह में पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करने की हिदायत दी गई है। साथ ही मेले के समारोह को ईको फ्रेंडली बनाया गया है। इसका शुभारंभ कार्यक्रम जिला यमुनानगर के आदिबद्री में होगा।
साफ -सफाई पर होगा खास ध्यान
महोत्सव में सुरक्षा, सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। महोत्सव को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए प्लास्टिक का कम से कम उपयोग किया जाए। महोत्सव से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री के लिए ईको-फ्रेंडली सामग्री का ही उपयोग किया जाए। ‘महोत्सव’ का शुभारंभ समारोह 27 जनवरी को आदिबद्री में होगा। उद्घाटन की विस्तृत व्यवस्था, श्लोकों का हवन जाप, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञापन, वाहन सुविधा, सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा, मेले परिसर की सफाई, सरस्वती कुंड की तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं।