फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल्सा, बेली डांस सीखना है तो आएं पंचकूला: टेरेंस

Sat, 15 Feb 2014 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों में डांस का जुनून बढ़ता ही जा रहा है। रोजाना टीवी पर प्रसारित होने वाले लाइव डांस शो और प्रतिस्पर्धा में शामिल होने से उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। डांस के विविध रूपों में एक है साल्सा।
विज्ञापन


इसके प्रति लोगों में रुचि बढ़ाने के लिए होटल बेला विस्टा में इंटरनेशनल साल्सा फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। मशहूर कोरियोग्राफर और डांसर टेरेंस लुइस ने संवाददाताओं से रूबरू होने पर ये बातें कहीं।

टेरेंस ने कहा कि डांस भाव भंगिमा प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम है। चंडीगढ़ और पंजाब के लेगों में नृत्य से बेहद लगाव है, इसलिए कार्यशाला आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


टेरेंस ने कहा कि डांस के क्षेत्र में अधिक से अधिक लोग आगे आएं, ताकि नई प्रतिभाओं को अलग पहचान मिल सके। कार्यक्रम के बाद टेरेंस लुइस ने एक मास्टर क्लास ली, जिसमें चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली सहित पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से करीब एक सौ से अधिक युवक-युवतियां शामिल हुए।

इस मौके पर उन्हें जूंबा, बुरलेस्क्यू, किजोंबा, कंटेंपरेरी, बचतांगो, साल्सा (एडवांस), बेली डांस फॉर्म से भी रूबरू कराया गया। रविवार को रेगेटन, बेली डांस, सोशल डांसिंग, कंटेंपरेरी, सालसा लेडी स्टाइलिंग, बचाता की क्लासें होंगी।
विज्ञापन


इंटरनेशनल साल्सा फेस्टिवल 2014 का आयोजन क्लब साल्सा इंटरनेशनल ने बायोक्यू ग्लोबल ईवेंट्ज के सहयोग से किया है।

फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण
30 घंटे तक चलने वाली वर्कशॉप
16 अद्भुत डांस फॉर्म
15 अंतरराष्ट्रीय स्तर के इंस्ट्रक्टर्स की भागीदारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें