फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता जयंतीः 22 राज्यों के 200 से ज्यादा शिल्पकारों की कलाकारी, देखने आएं

Fri, 02 Dec 2016 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
गीता जयंती में क्राफ्ट मेला शुरू
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव-2016 के राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले का आगाज हो गया। यहां 22 राज्यों के 200 से ज्यादा शिल्पकारों की कलाकारी देखने को मिलेगी। मेले का उद्घाटन वीरवार को मंत्रोच्चारण और शंख की गूंज के साथ नगर निकाय तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की मंत्री कविता जैन ने किया।
विज्ञापन


इस राष्ट्रीय क्राफ्ट मेले में 22 राज्यों की शिल्पकला को देखकर सभी मेहमान गदगद हो गए। कैबिनेट मंत्री ने जैसे ही शिल्प मेले की शुरुआत की, उसी समय 11 राज्यों के कलाकारों ने अपने-अपने प्रदेश के संगीत और वाद्ययंत्रों से निकली सूर और ताल ने ब्रह्मसरोवर की फिजा ही बदल दी।

इस मौके पर कविता जैन ने कहा कि कुरुक्षेत्र से एक बार फिर पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश पूरे विश्व में पहुंचेंगे। इनमें ही पूरे विश्व का सार समाहित है। इन पवित्र उपदेशों को पूरी दुनिया को पहुंचाने के लिए वैश्विक गीता पाठ का आयोजन पहली बार अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेले में 300 से ज्यादा शिल्पकारों के स्टाल

गीता जयंती में क्राफ्ट मेला शुरू
कविता ने कहा कि इस शिल्प मेले में 22 राज्यों से शिल्पकार अपने-अपने प्रदेश की बेहद खूबसूरत शिल्पकला के साथ पहुंचे हैं। इससे ब्रह्मसरोवर पर भारत की शिल्पकला को एक साथ देखा जा सकता है।

कैबिनेट मंत्री ने उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र पटियाला और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की अनुमति से पहुंचे शिल्पकारों की कला को निहारा। उन्होंने कई शिल्पकारों से सीधा संवाद करते हुए शिल्पकला के बारे में जानकारी हासिल की और राज्य तथा प्रशासन की तरफ से उपलब्ध कराई गई तमाम सुविधाओं के बारे में भी फीडबैक ली। इस मेले में आए सभी शिल्पकारों ने क्राफ्ट मेले की व्यवस्थाओं को खूब सराहा।

कैबिनेट मंत्री कविता जैन, मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, डीसी सुमेधा कटारिया, एडीसी धर्मवीर सिंह, एसडीएम नरेंद्रपाल मलिक, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. गौरव अंतिल ने ओपन जीप में सवार होकर ब्रह्मसरोवर के उत्तरी छोर से लेकर पूर्वी छोर तक करीब 300 से ज्यादा शिल्पकारों के स्टालों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

मेले में 22 राज्यों से 200 से ज्यादा शिल्पकार

गीता जयंती में क्राफ्ट मेला शुरू
डीसी ने कहा कि इस क्राफ्ट मेले में 22 राज्यों से 200 से ज्यादा शिल्पकार पहुंचेंगे और इन शिल्पकारों का आना अभी तक जारी है। इन शिल्पकारों में 50 राष्ट्रीय स्तर के शिल्पकार, संत कबीर अवार्ड और स्टेट अवार्डी शामिल हैं। इसके अलावा कपड़ा मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से भी 40 शिल्पकार शिल्प मेले में पहुंच चुके हैं।

500 से ज्यादा होर्डिंग्स लगाए : सरो
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के निदेशक समीर पाल सरो ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव-2016 के प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक जिले में 50-50 और कुरुक्षेत्र में 500 से ज्यादा भव्य और सुंदर होर्डिंग्स लगाए जा चुके हैं।

इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में 20 विशेष बड़े होर्डिंग्स लघु सचिवालय और अन्य प्रमुख इमारतों पर लगाए गए हैं। इसके अलावा मुरथल, चंडीगढ़ और दिल्ली में बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें