इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट जून के दूसरे हफ्ते शुरू हो सकती है। 21 जून को विश्व योग दिवस पर प्रधानमंत्री चंडीगढ़ आ रहे हैं। इससे पहले ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
विमानन कंपनी स्पाइस जेट दुबई के लिए पहली इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू कर सकती है। वहीं इस संबंध में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और इंटरनेशनल एयपोर्ट के अधिकारियों के बीच बैठक हुई है। बैठक के बाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के काम को पूरा करने में तेजी लाई गई है। रनवे अपग्रेडेशन का काम पूरा करने के लिए भी 8 मई तक का लक्ष्य रखा गया है।
प्रधानमंत्री ने किया था उद्घाटन
विदित रहे कि 1400 करोड़ रुपये से तैयार किए गए इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन पिछले साल 11 सितंबर 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। वहीं एयरपोर्ट से हवाई सफर 19 अक्तूबर 2015 को शुरू किया गया था।