फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से इंटरनेशनल उड़ान, बस थोड़ा इंतजार

Mon, 18 Aug 2014 03:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ से इंटरनेशनल उड़ान की शुरुआत दिसंबर से हो सकती है। मोहाली एयरपोर्ट का काम काफी तेजी से चल रहा है और एयरफोर्स भी रनवे का अपग्रेडेशन कर रहा है। चंडीगढ़ में वाच आवर्स बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि इंटरनेशनल फ्लाइट की शुरुआत मोहाली टर्मिनल से होगी। चंडीगढ़ टर्मिनल को घरेलू फ्लाइट के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। चंडीगढ़ से बहुप्रतीक्षित इंटरनेशनल उड़ान की शुरुआत इंडिगो और स्पाइसजेट द्वारा की जा सकती है। अभी यह विमानन कंपनियां औपचारिकताओं को पूरा करने में लगी हैं।
विज्ञापन


वाच आवर्स भी बढ़ेंगे
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार वाच आवर्स यूरोपियन कंट्री और मिडिल ईस्ट की उड़ानों के लिए बेहद जरूरी हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने चंडीगढ़ से इंटरनेशनल फ्लाइट को पहले ही मंजूरी दे दी।

जेट एयरवेज भी है कतार में
जेट एयरवेज भी इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए मंजूरी के लिए कतार में लगा है। जानकारी के अनुसार यह एयरलाइंस चंडीगढ़ से दुबई और अन्य खाड़ी देशों के लिए विमान सेवा शुरू करने के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


रनवे का हो रहा अपग्रेडेशन
चंडीगढ़ के रनवे के मेंटेनेंस का काम तेजी से चल रहा है। यहां इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम, अप्रोच लाइट्स और मेट्रोलॉजिकल इंस्ट्रूमेंट लगाने का प्रस्ताव है।

2009 से है मांग
चंडीगढ़ से इंटरनेशनल फ्लाइट्स की मांग सबसे पहले 2009 में की गई थी। यहां से फ्लाई दुबई ने रात को 11 बजे से उड़ान की अनुमति मांगी। सुरक्षा कारण से यह प्रस्ताव ठुकरा दिया गया। उसके बाद एयर अरेबिया ने भी अनुमति मांगी थी। लेकिन उसको भी मंजूरी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें