इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शनिवार को मुंबई जाने वाली दो फ्लाइट दो घंटे लेट रही। दोपहर बाद 2.30 बजे मुंबई जाने वाली इंडिगो की, शाम को 6.05 बजे जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट्स दो घंटे लेट रहीं। वहीं शाम को 5.40 बजे दिल्ली जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट एक घंटे देरी से उड़ी। एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक बारिश के कारण मुंबई से फ्लाइट देरी से आई। इस कारण यहां से अपने निर्धारित समय से दो घंटे बाद उड़ान भरी।