फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से कैसे शुरू होंगी इंटरनेशनल फ्लाइट, राह में ये हैं अड़चनें

विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अभी तक इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू नहीं हो पाईं। राह में कई अड़चनें अभी तक रोड़ा बनी हुई हैं।
विज्ञापन


1. रनवे नहीं हो पाया पूरा
इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे का काम अभी 800 फुट पूरा नहीं किया जा सका है। इस तरह की स्थिति में इंटरनेशनल फ्लाइट कैसे शुरू होगी। इसके लिए 10 अप्रैल से पांच रविवार को फ्लाइट बंद कर रनवे अपग्रेडेशन का काम पूरा किए जाने का शेड्यूल है। 

2. कन्वेयर बेल्ट का काम अधूरा
अभी तक कन्वेयर बेल्ट का काम भी नहीं पूरा हो पाया है। इस तरह की स्थिति में यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। 

3. आईएलएस टू और थ्री को इंस्टाल नहीं  
इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस ) टू और थ्री को इंस्टाल भी नहीं किया गया है। इसे भी इंस्टाल करने का फैसला वर्ष 2017 में लिया गया है। आईएलएस टू और थ्री के इंस्टाल होने पर रात में फ्लाइट उतरने में कोई दिक्कत नहीं होती है। 
विज्ञापन


4. वाच ऑवर नहीं बढ़ाए :
एयरपोर्ट पर वाच ऑवर जाट आरक्षण के दौरान फरवरी में बढ़ाया गया। इसके बाद फिर से इसे बंद कर दिया गया। अब शाम को 7.30 बजे के बाद किसी भी फ्लाइट का संचालन नहीं होता है। 

5. सुविधाओं का अभाव  :
इसके अलावा मूलभूत सुविधाएं भी इंटरनेशनल स्तर की नहीं हैं। वहीं इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अच्छे रेस्टोरेंट और एटीएम की व्यवस्था को भी पूरा नहीं किया गया है। वहीं यहां पर बोर्डिंग पास लेने के लिए विमानन कंपनियों की ओर से कोई भी सुविधा नहीं शुरू हो पाई है। इससे यात्रियों को घंटों लाइन में लगकर टिकट लेना पड़ता है। 
विज्ञापन


कोट
पूरी तैयारी में छह महीने का समय लगेगा : सीईओ
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम की सुविधाओं को 10 दिन में पूरा कर लेंगे। वहीं रनवे, आईएलएस को भी इंस्टाल करने पर काम शुरू किया जाएगा। पूरी तैयारी होने में अभी छह महीने का समय लगेगा। 
-सुनील दत्त, सीईओ , इंटरनेशनल एयरपोर्ट 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें