इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नया फ्लाइट शेड्यूल मंगलवार को जारी कर दिया गया है। नए शेड्यूल में अब 28 फ्लाइटों का संचालन होगा। यह तीन दिसंबर से लागू होगा। इसमें गो एयर की दिल्ली, एयर इंडिया की कुल्लू की फ्लाइट तीन दिसंबर से 17 फरवरी तक रद्द कर दी गई। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रनवे रिपेयर और आईएलएस कैट - थ्री इंस्टाल करने के कारण फ्लाइट का संचालन सुबह 7.25 से दोपहर बाद 3.45 बजे तक किया जाएगा। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ सुनील दत्त ने बताया कि रनवे और अन्य कार्य के कारण फ्लाइट शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शहर वासियों के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से विंटर शेड्यूल में एयर इंडिया की ओर से बैंकाक की फ्लाइट शामिल की गई है। 11 दिसंबर को चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यह फ्लाइट उडे़गी।
यह हैं नया शेड्यूल -------
एयरलाइन शहर समय
एलाइंस एयर दिल्ली सुबह 7:25 बजे
जेट एयरवेज दिल्ली सुबह 7:45 बजे
इंडिगो दिल्ली सुबह 8:00 बजे
इंडिगो बंगलूरू सुबह 10:40 बजे
स्पाइस जेट दिल्ली सुबह 8:40 बजे
एयर इंडिया पुणे सुबह 9:15 बजे
एयर इंडिया लेह सुबह 10.15 बजे
स्पाइस जेट हैदराबाद सुबह 10.50 बजे
इंडिगो दिल्ली दोपहर 12.05 बजे
जेट एयरवेज दिल्ली सुबह 11.00 बजे
जेट एयरवेज जयुपर सुबह 11.15 बजे
गो एयर मुंबई सुबह 11.25 बजे
स्पाइस जेट श्रीनगर दोपहर 12 .00 बजे
एयर इंडिया दिल्ली दोपहर 12.50 बजे
विस्तारा दिल्ली दोपहर 12.15 बजे
इंडिगो मुंबई दोपहर 12.25 बजे
जेट एयरवेज मुंबई दोपहर 12.25 बजे
एयर एशिया बंगलूरु दोपहर 1.00 बजे
इंडिगो हैदराबाद दोपहर 2.15 बजे
जेट एयरवेज दिल्ली दोपहर 2.20 बजे
इंडिगो मुंबई दोपहर 2.35 बजे
एयर इंडिया शारजाह दोपहर 3.20 बजे
विस्तारा दिल्ली दोपहर 3.20 बजे
इंडिगो दुबई दोपहर बाद 3.45 बजे
एयर इंडिया मुंबई दोपहर बाद 3.30 बजे
स्पाइस जेट दिल्ली दोपहर बाद 3.35 बजे
जेट एयरवेज मुंबई दोपहर बाद 3.45 बजे
एयर इंडिया बैकांक दोपहर बाद 1.35 बजे