फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खामियां ही खामियां, देखिए ये ग्राउंड रिपोर्ट

Thu, 05 Jan 2017 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Chandigarh International Airport - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट को शुरू हुए एक साल से ज्यादा हो गया है, लेकिन इसकी खामियां अभी तक दूर नहीं की गईं। देखिए ये ग्राउंड रिपोर्ट। एयरपोर्ट से फ्लाइटों की संख्या बढ़ाई गई है, लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ाए जाने के कारण यात्री परेशान हो रहे हैं। जहां एटीएम, लिफ्ट की सुविधाएं नहीं बढ़ाई गई, वहीं रेस्टोरेंट और शापिंग कॉम्प्लेक्स का काम पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन


इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हर दिन चार हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 1400 करोड़ की लगात से बनाया गया है। इसी साल 15 सितंबर 2016 को  एयर इंडिया की शारजाह, 26 सितंबर 2016 को इंडिगो की दुबई की फ्लाइट शुरू की गई।  बीते वर्ष 2016 में एयरपोर्ट से डोमेस्टिक फ्लाइट विस्तारा विमानन कंपनी की ओर से दिल्ली के लिए , इंडिगो की ओर सुबह बंगलूरू, एयर इंडिया की ओर से लेह की फ्लाइट बीते 31 दिसंबर से शुरू की गई हैं।

वहीं 16 जनवरी से एयर इंडिया की मुंबई और पुणे के लिए दो फ्लाइट शुरू हो जाएंगी। एयर इंडिया मार्च में सिंगापुर, बैंकाक की फ्लाइटें भी शुरू कर देगा। वहीं इसी फरवरी तक  चेन्नई, हैदराबाद के लिए फ्लाइट शुरू करने के लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी और विमानन कंपनी की ओर से बैठक की गई है। अभी हाल में 22 डोमेस्टिक फ्लाइट और 2 इंटरनेशनल फ्लाइट में रोजना 4 हजार से ज्यादा यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवा साल में नहीं मिलीं ये सुविधाएं

इंटरनेशनल एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
इंटरनेशनल एयरपोर्ट की शुरूआत हुए सोलह महीने का समय हो गया है। लेकिन यहां पर केवल एक एटीएम लगाया गया है, वह भी बाहर। एटीएम में लोगों को एक घंटे से ज्यादा लाइन में लगना पड़ता है। अभी तक एयरपोर्ट के अंदर एक भी एटीएम इंस्टाल नहीं किया गया है। वहीं ब्रांडेड रेस्टोरेंट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाए जाने की बात है। इनको भी नहीं बनाया गया है।

एयरपोर्ट के अंदर नए रनवे का प्रोजेक्ट पूरी तरह अधर में लटका हुआ है। इसे पूरा करने का काम पूरा नहीं हो पाया है। वहीं विमान को जीरो विजिबिलिटी में लैंड होने के लिए आईएलएस थ्री का इंस्टालेशन नहीं किया गया है। वहीं, एक कमरे में एयरपोर्ट का थाना चलाया जा रहा है।  एयरपोर्ट पर जमीन अलॉट होने के बाद यह काम पूरा नहीं हुआ।

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हम फ्लाइट की सुविधा बढ़ा रहे हैं। इसके साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, रेस्टोरेंट, एटीएम , आईएलएस थ्री को भी जल्द ही इंस्टाल किया जाएगा। एयरपोर्ट पर यात्रियों को जल्द ही सभी सुविधाएं मिलेगी।
- सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें