फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल के अंत तक मिलेगा मोहाली को ये तोहफा

Thu, 06 Feb 2014 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के उद्योग मंत्री मदन मोहन मित्तल ने कहा कि मोहाली में बनाए जा रहा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट साल के अंत तक चालू हो जाएगा। उद्योग मंत्री डेराबस्सी के श्री अर्जुनदास सर्वहितकारी विद्या मंदिर के वार्षिक समारोह में मुख्य मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब अब देश का अधिक बिजली पैदा करने वाला राज्य बन गया है। राज्य में अब बिजली की कोई कमी नहीं होगी।

उन्होंने बताया कि मोहाली में हुए दो दिवसीय प्रोग्रेसिव पंजाब समिट के दौरान विभिन्न कंपनियों के साथ 65 हजार करोड़ के करार पर साइन किए गए।31 मार्च तक 5 हजार करोड़ के एमओसी के केस फाइनल होने की उम्मीद है।

तकनीकी शिक्षा के प्रसार में भी राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विशेष प्रयासों पर उद्योग मंत्री ने कहा कि मोहाली में 8 फरवरी को कराए जा रहे तकनीकी शिक्षा तथा हुनर विकास समिट-2014 के बड़े अच्छे नतीजे सामाने आएंगे।
विज्ञापन


राज्य में 11वीं तथा 12वीं कक्षा के बाद बच्चों को वोकेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वह तकनीकी शिक्षा हासिल कर रोजगार पर लग सकें।

उन्होंने बताया कि मोहाली में बन रहे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का काम बड़ी तेजी से चल रहा है। इस वर्ष के अंत तक एयरपोर्ट को चालू कर दिया जाएगा।

समारोह में उद्योग मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। प्रिंसीपल अनीता बाली ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी तथा भविष्य की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

समारोह में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। इस अवसर पर एसडीएम इंदरजीत कौर कंग, भाजपा नेता मुकेश गांधी, अश्वनी शर्मा, पूर्व पार्षद विपन थम्मन, सुरेश शारदा, जसप्रीत सिंह लक्की, सुरिंदर अत्तरी, गिरजा कुमार शर्मा, कपूर सिंह, प्रधान अशोक शर्मा समेत अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें