फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर भारत-पाक में नहीं बंटेगी मिठाई

Thu, 13 Aug 2015 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान नहीं होगा। माना जा रहा है कि दीनानगर में हुए आतंकी हमले तथा जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की तरफ से किए जा रहे सीजफायर के उल्लंघन को लेकर यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर  के आईजी अनिल पालीवाल ने बताया कि इस समय ऐसी कोई संभावना नहीं है कि पाक की ओर से मिठाई ली जाए या फिर दी जाए।

बता दें कि बीएसएफ तथा पाक रेंजर्स की तरफ से अपने-अपने विशेष पर्व जैसे कि आजादी दिवस, भारत के गणतंत्र दिवस, होली, दीवाली और पाक के ईद आदि के मौके पर परंपरागत रूप से मिठाइयों का आदान-प्रदान होता रहा है।

यह पहल दोनों मुल्कों के सुरक्षा बलों में बेहतर संबंधों के लिए की जाती रही है। सूत्रों के अनुसार 15 अगस्त को सरहद पार से घुसपैठ की आशंका जताई गई है। इसके मद्देनजर सीमा पर खास सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें