हेरिटेज फर्नीचर को संरक्षित करने केलिए जिस आर्ट एंड म्यूजियम गैलरी को बनाया गया है। वहीं पर उसका अपमान किया जा रहा है। बुधवार को फ्रांस के प्रतिनिधिमंडल को हेरिटेज फर्नीचर पर बैठाकर चाय पिलाई गई।
इतना ही नहीं, हेरिटेज टेबल पर लगी विवरण बताने वाली पर्ची को भी नीचे दबा दिया गया। विभिन्न संस्थानों में तो कई जगह हेरिटेज फर्नीचर का अपमान हो ही रहा है अब म्यूजियम में भी सुरक्षित नहीं रहा।
यूटी गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति दौरे केलिए आयोजित अधिकारियों की मीटिंग के बाद पर्यटन निदेशक जितेंद्र यादव प्रतिनिधिमंडल को शहर के प्रमुख स्थान दिखाने ले गए। कैपिटल कांप्लेक्स देखने केबाद प्रतिनिधिमंडल सेक्टर-10 स्थित आर्ट एंड म्यूजियम गैलरी पहुंचा।
आर्ट एंड म्यूजियम गैलरी देखने के दौरान ही प्रतिनिधिमंडल को म्यूजियम के स्टाफ ने चाय सर्व कर दी। इधर-उधर बैठने की उपयुक्त जगह नहीं दिखी तो हेरिटेज फर्नीचर पर ही मेहमानों को बैठा दिया गया।