फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ग्रुप डी के रिक्त पदों की संख्या 3 दिन में पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सभी विभागाध्यक्षों से जिले में ग्रुप डी के रिक्त पदों की संख्या तीन दिन में पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ग्रुप डी के 13 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों के लिए 500 पद भी शामिल हैं। इसके लिए विभागों की ओर से आयोग को मांग पत्र भेजा गया है। इन कर्मचारियों का कॉमन कॉडर रहेगा, जिन्हें विभिन्न विभागों और जिलों में लगाया जाएगा। मुख्य सचिव ने सभी विभागाध्यक्षों और प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए कि विभागों की ओर से आयोग को पहले से भेजी गई मांग को ही दोबारा भेजना सुनिश्चित करें। विभागों की ओर से मांग पत्र में भेजे गए पदों की संख्या भी पहले जितनी ही होनी चाहिए। अगर पदों की संख्या बढ़ी है तो उसे संशोधित कर सकते हैं। एचकेसीएल की ओर से विकसित पोर्टल के माध्यम से ही पद का नाम और प्रत्येक जिले के पदनाम निर्दिष्ट किए जाएंगे। इस अवसर पर विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक, मानव संसाधन विभाग के प्रधान सचिव डी. सुरेश, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव रवि प्रकाश गुप्ता, उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक राजीव रतन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें