मंत्री विपुल गोयल ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की प्रगति की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने सोमवार को बैठक में राजस्व अधिकारियों को गिरदावरी (ग्राम भूमि रिकॉर्ड) और ओलावृष्टि से फसल क्षति का तेजी से आंकलन के निर्देश दिए। साथ ही गोयल ने राज्य में अग्निशमन व आपातकालीन सेवा प्रणाली को बेहतर करने पर भी जोर दिया है। बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्त अनुराग रस्तोगी और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। गोयल ने कहा कि ओलावृष्टि के कारण नुकसान झेलने वाले किसानों को राज्य सरकार से समय पर मुआवजा और सहायता सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही अधिकारियों को अग्नि और आपातकालीन सेवाओं के मौजूदा बुनियादी ढांचे का गहन मूल्यांकन करने और प्रणाली में मौजूदा खामियों को दूर करने के लिए एक व्यापक योजना तैयार करने का निर्देश दिया। इन सेवाओं को नवीनतम तकनीक, उन्नत प्रशिक्षण और पर्याप्त संसाधनों से लैस करने की दिशा में उनकी क्षमता, सुरक्षा और आपातकाल के दौरान समय पर महत्वपूर्ण सुधार होगा। ताकि जनता के जान व माल के नुकसान को कम किया जा सके।
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:
अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा: