चंडीगढ़। कोहरा और धुंध को देखते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने शनिवार को राज्य भर में सभी राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों और प्रमुख सड़कों पर सफेद रिफ्लेक्टिव पट्टियां लगाने के निर्देश दिए हैं। पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में कोहरे और धुंध की स्थिति गंभीर बनी हुई। इससे कई हादसे भी हुए हैं और लोगों को जान गंवानी पड़ी है।
सीएम ने इन सफेद पट्टियों को लगाने को सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बिना देरी किए कार्य पूरा करने और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए कि यह पट्टियां दिखाई दें और काम करें। इसका मकसद दृश्यता बढ़ाना और कोहरे व धुंध के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।