चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पर भारत के सुपर जेट की विदाई समारोह के दौरान चंडीगढ़ पुलिस की एक महिला इंस्पेक्टर ने हंगामा कर दिया।
ड्यूटी से हटाने का मैसेज मिलते ही उसने 112 नंबर पर कॉल कर दी और कहा कि उसे जबरन ड्यूटी से हटाया जा रहा है। इतना ही नहीं, इस मामले में इंस्पेक्टर ने अपनी ओर से डीडीआर भी दर्ज कर दी।
सूत्रों का कहना है कि लगभग 15 दिन पहले भी प्रमोशन कोर्स के दौरान इंस्पेक्टर ने एक डीएसपी के साथ मिसबिहेव किया था। उस वक्त डीएसपी लेक्चर लेने आए थे। तब भी इंस्पेक्टर ने खुद ही अपनी डीडीआर लिख ली थी। बताया जाता है कि इंस्पेक्टर कई बार पुलिस अधिकारियों के साथ अभद्रता कर चुकी है, लेकिन अब तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।