नाके पर इंस्पेक्टर अमनजोत को टक्कर मारने की कोशिश करने के मामले में फरार आरोपी मोहाली के परमिंदर सिंह को सेक्टर 34 थाना पुलिस पकड़ नहीं सकी।
इसका फायदा उठाते हुए परमिंदर सिंह ने मामले में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शालिनी सिंह नागपाल की अदालत ने परमिंदर की अग्रिम जमानत अर्जी मंजूर कर ली।
इसके साथ ही मामले में फार्च्यूनर चालक गुरप्रीत सिंह की भी स्थाई जमानत दे दी। लोकसभा चुनाव को लेकर पांच अप्रैल की रात को इंस्पेक्टर अमनजोत सिंह ने सेक्टर 45/46 की विभाजित सड़क पर नाका लगा रखा था।
नाके के दौरान मोहाली से चंडीगढ़ आ रही फार्च्यूनर गाड़ी को इंस्पेक्टर ने रोकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी डिवाडर पर चढ़ाने के बाद वापिस मोहाली फरार हो गया था। इस दौरान लुधियाना निवासी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। गाड़ी चालक ने फार्च्यूनर गाड़ी का आधा नंबर नोट कर लिया था।