फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीएम ई-बस सेवा की इंस्पेक्शन शुरू... सड़क पर उतारी बस, स्थिति का होगा आंकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एमओएचयूए की टीम ने पीएम ई-बस सेवा की इंस्पेक्शन शुरू कर दी है। टीम ने इस बस को सड़क पर उतार दिया है। सड़क पर चलने के बाद ही बस की स्थिति का आंकलन किया जा रहा है। जांच के लिए आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) की टीम 27 नवंबर को ही चंडीगढ़ पहुंच गई। एमओएचयूए की यह पांच सदस्यीय टीम तीन दिन तक शहर में रहेगी। इस टीम ने पीएम ई बस सेवा के तहत 17 नवंबर को आई एक इलेक्ट्रिक बस का इंस्पेक्शन शुरू कर दिया है। टीम इस बस की खूबियों और खामियों पर जो रिपोर्ट तैयार करेगी उसको मंत्रालय को सौंपेगी। इस बस की जांच के दौरान बस की ऊंचाई, इसका बॉडी स्ट्रक्चर, ग्राउंड क्लीयरेंस, यात्रियों के बैठने के लिए लगाई गई सीटों, यात्रियों की सुरक्षा, बस में लगाए गए कैमरे और जीपीएस की क्वालिटी के साथ आपातकालीन स्थिति के लिए बनाए गए निकास पॉइंट का निरीक्षण कर रही है। साथ ही टीम का फोकस बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए सफर करने की सुविधाएं भी देखेंगी।
विज्ञापन


15 दिसंबर तक 25 नई बसें उतरेंगी सड़क पर
प्रशासन के परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युमन सिंह ने बताया कि केंद्र की इंस्पेक्शन रिपोर्ट के बाद मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स की मंजूरी मिलेगी तो बाकी 25 इलेक्टि्क बसें भी सड़कों पर आ जाएंगी। निदेशक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 15 दिसंबर तक पीएम ई बस सेवा के तहत 25 नई बसें आ जाएंगी।

328 नई इलेक्ट्रिक बसें की हैं मंजूर
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत चंडीगढ़ के लिए अतिरिक्त 328 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी दी है। लंबे समय से यूटी के लिए 328 ई-बसों का मामला अटका हुआ था। इसे लेकर कुछ महीने पहले प्रशासक गुलाबचंद कटारिया दिल्ली भी गए थे और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की थी। वर्तमान में 80 इलेक्ट्रिक बसें ट्राइसिटी की सड़कों पर दौड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें