चंडीगढ़ सेक्टर-31/32 के लाइट प्वाइंट पर गुरुवार देर रात एक इनोवा ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक्टिवा पर बैठे दोनों लोग हवा में उछल गए। नीचे गिरने पर गंभीर रूप से दोनों घायल हो गए। आसपास से जा रहे लोगों ने 112 नंबर पर कॉल करके घटना की जानकारी दी।
दोनों को सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में पहुंचाया। जहां दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान महेश कुमार (52) निवासी रामदरबार और सुरेश कुमार (35) निवासी जीरकपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने चार आरोपियों को मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ चौराहे पर लगे फुटेज को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।