पारिवारिक कलह पर ओपी चौटाला ने कहा कि गठबंधन टूटते और बनते रहते हैं, लेकिन उन्हें किसी से कोई द्वेष नहीं है। देवी लाल की नीतियों में विश्वास रखने वाला और उनका अनुसरण करने वाला कोई भी व्यक्ति संगठन के साथ जुड़ सकता है।
सभा को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मक्खन सिंह लबाना, जगमाल रौलों, पाला राम वर्मा, राजबीर बराड़ा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में शीशपाल जंघेडी, शम्मी सौंडा, शशी केसरी, दया दुखेड़ी, दिलबाग दानीपुर, ओंकार सिंह, टीटू घई सहित बड़ी संख्या में इनेलो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
कार्यकर्ता मीटिंग में इनेलो सुप्रीमो के आने का समय करीब पांच बजे का था, लेकिन वह करीब साढ़े सात बजे सभा स्थल पर पहुंचे। ठंड के बावजूद कार्यकर्ता टस से मस नहीं हुए और कुर्सियों पर जमे रहे। जैसे ही ओमप्रकाश चौटाला सभा स्थल पर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से नारे लगाने शुरू कर दिए।