फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM के गढ़ में गरजेंगे इनेलो नेता, देवीलाल जन्मदिवस पर भव्य आयोजन

Sun, 25 Sep 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
INLD Railly
विज्ञापन
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सीएम सिटी करनाल में रैली कर शक्ति प्रदर्शन करेगी। रैली के लिए करनाल के सबसे बड़े मैदान को चुना गया है। पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. देवीलाल के 103वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में करनाल में आयोजित हो रही सद्भावना सम्मान रैली की तैयारियां पार्टी ने पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री व समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव, जनता दल (यू) के महासचिव केसी त्यागी, पूर्व सांसद संतोष भारतीय व इनेलो नेताओं सहित देश भर से कई प्रमुख नेता भाग लेंगे। चौटाला परिवार के करीबी रहे बादल परिवार से रैली में कौन आएगा, इस पर हरियाणा की जनता की भी नजर होगी। पंजाब में विधानसभा चुनाव है। अकाली और भाजपा यह चुनाव मिलकर लड़ेंगे। लिहाजा, चुनाव के माहौल में इनेलो के मंच पर अकाली पहुंचेंगे या नहीं इस बात को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
विज्ञापन

सांसद दुष्यंत चौटाला ने की समीक्षा

- फोटो : File Photo
इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि रैली के लिए करनाल में 50 एकड़ का मैदान तैयार किया गया है। जिसमें वाहनों के पार्किंग की अलग से व्यवस्था की गई है। भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए करनाल के सेक्टर-33 में लाखों वर्ग फुट पर पंडाल बनाया गया है, जिसमें लाखों व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के गृह क्षेत्र में हो रही इस रैली को लेकर इनेलो ने पूरी ताकत झोंक रखी है और किसी प्रकार की कोर-कसर नहीं छोड़ी है। वाहनों की पार्किंग से लेकर सड़कों पर लगने वाले जाम की हर स्थिति से निपटने के लिए जननायक सेवा दल के सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है।

सांसद दुष्यंत चौटाला ने शनिवार शाम रैली की तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक की और जननायक सेवा दल के युवाओं की ड्यूटी लगाई। उन्होंने कहा कि रैली में पहुंचने वाले लोगों के साथ-साथ आम नागरिकों और वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने दावा किया कि इस रैली में लाखों लोग पहुंचेंगे और ऐसे में यातायात को सुचारू बनाए रखना इनेलो और स्वयं सेवकों की प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें