भदानी गांव निवासी सतीश देशवाल पहले प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। कुछ समय से वह गुरुग्राम रोड पर पहले महाराजा और वर्तमान में नौरंगपुर गांव के पास एमएचजीएच के नाम से होटल चला रहा था। परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि सतीश की हत्या में मुख्य वजह पैसे का लेन-देन हो सकता है।
बंद मिले सीसीटीवी कैमरे
होटल के सीसीटीवी कैमरे 23 मार्च से बंद पड़े हैं। बगल के होटल के सीसीटीवी भी वारदात के समय खराब मिले हैं। सीसीटीवी बंद होने के एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है।
सतीश के हैं दो बच्चे
सतीश देशवाल के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। बेटा डीपी का कोर्स कर रहा है। सतीश का एक भाई सतबीर है, जो कि डीपी के पद पर शिक्षा विभाग में सेवारत है। सतीश की मां साहब कौर इनेलो की महिला विंग में जिला प्रधान के पद पर रह चुकी है। सतीश भी पूर्व में इनेलो की युवा विंग में सक्रिय रहा है।
अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हमलावर किस वाहन में आए थे, इसका सुराग नहीं लगा है। घटना के बाद से होटल स्टाफ गायब है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। - रमेश चंद्र, एसएचओ, सदर थाना झज्जर।