फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभय चौटाला का सीएम को पत्र, लिखा-दूध-दही का प्रदेश अब बन रहा 'उड़ता हरियाणा'

Thu, 28 Nov 2019 09:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अभय सिंह चौटाला (फाइल फोटो) - फोटो : ani
विज्ञापन

इनेलो नेता अभय चौटाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर उनसे हरियाणा में नशे की समस्या पर उनका ध्यान खींचने का प्रयास किया है। सीएम को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि पंजाब के बाद अब हरियाणा में नशे की तस्करी दिन-प्रतिदिन अपनी जड़े मजबूती से जमा रही है और दूध-दही का प्रदेश अब धीरे-धीरे ‘उड़ता हरियाणा’ बनता जा रहा है। 

विज्ञापन


उनके अनुसार हरियाणा नशे का एक आसान ट्रांजिट स्टेट बन रहा है जिसकी वजह से यह तस्करों की एक शरणस्थली बन गया है। उन्होंने कहा कि  हरियाणा के युवाओं को पंजाब की तरह नशे की गिरफ्त में आने से बचाएं। मगर  अभी तक गठबंधन की सरकार व पुलिस विभाग ने इस दिशा में कोई तवज्जो नहीं दी है। तस्कर सरेआम गांवों और शहरों में बगैर किसी डर के कोकीन, गांजा आदि नशीले पदार्थ युवाओं को देकर उनकी नसों में जहर फैला रहे हैं।

विज्ञापन

अभय ने पत्र में कहा कि हरियाणा में सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, यमुनानगर आदि जिलों में नशा पुलिस के नाक की नीचे कैसे बेचा जा रहा है, यह जांच का विषय है। उनके अनुसार अब युवा वर्ग प्राकृतिक नशे से सिंथेटिक नशे को अपना रहे हैं। पुलिस को नशा करने वालों के युवाओं को पकड़ने से पहले नशा तस्करी करने वालों को पकड़ना चाहिए और इस बात की तह में जाना चाहिए कि यह नशे की खेप कहां से और किससे प्राप्त होती है। यह भी सच्चाई है कि सरकार और पुलिस की मिलीभगत के बगैर नशे का व्यापार होने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

पिछले दिनों नाइजीरियन नागरिक नशे का व्यापार करते पुलिस के हाथ लगे और इसी तरह दिल्ली के साथ लगते गुरूग्राम, फरीदाबाद, बहादुरगढ़ आदि शहरों में विदेशी नागरिक अपना नशे का व्यापार बेखौफ कर रहे हैं। यह धीमा जहर युवाओं की नसो में फैलता जा रहा है। मेरी सूचना के अनुसार पुलिस वाले भी नशे के माल खाने से स्मैक, गांजा आदि बेच कर अपने हाथ रंग रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें