फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव: सीबीआई के डर से हुड्डा ने किया सरेंडर : चौटाला

Mon, 13 Jun 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
इनेलो प्रमुख अभय चौटाला - फोटो : file
विज्ञापन
इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने राज्यसभा की सीट के लिए चुनाव की मतगणना के बाद हरियाणा के पूर्व सीएम हुड्डा पर निशाना साधा।
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि मतदान में कांग्रेस की भूमिका से पूरी तरह साफ हो गया है कि हरियाणा की कांग्रेस, भाजपा सरकार की बी टीम है। इससे यह भी साफ हो गया कि हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस ने पूरी तरह से भाजपा के साथ अंदरूनी समझौता कर लिया था। इसी समझौते के तहत कांग्रेसी विधायकों ने अपने 14 वोट रद करवाए, ताकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत तय हो। 

अभय सिंह चौटाला ने आरोप लगाया कि सीबीआई के डर से भूपेंद्र हुड्डा ने सरकार के आगे सरेंडर किया है। इनेलो नेता ने कहा कि दिखावे के लिए तो कांग्रेस ने आरके आनंद का समर्थन करने का निर्णय लिया और कांग्रेस पर्यवेक्षक भी लगाए गए। लेकिन हमें पहले से ही शक था कि पैसे के बल पर कांग्रेसी खेमे के वोटों को खरीदा जा सकता है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने आरके आनंद को वोट देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


बावजूद इसके कांग्रेसी विधायकों ने जानबूझ कर वोट रद कराने की पहल की। इसके लिए कहीं वोट डालते समय निशान लगाने वाला पेन बदल दिया, तो कहीं मत-पत्र खाली छोड़ दिए, ताकि उनके वोट रिजेक्ट हो जाएं। सही मायने में भाजपा समर्थित सुभाष चंद्रा को जीत दिलाने के लिए ऐसा किया गया।

पेन के गलत इस्तेमाल से हारे आनंद 
नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि दिखावे के लिए तो कांग्रेस विधायकों ने आरके आनंद को वोट डाले, लेकिन निर्धारित पेन की बजाय दूसरे पेन का इस्तेमाल किया गया। इससे वोट रद हो और हाईकमान से यह कहा जा सके कि आरके आनंद को ही वोट दिए गए थे।
विज्ञापन

वास्तव में उनकी मंशा आरके आनंद को जीत दिलाने की बजाय भाजपा को फायदा पहुंचाने की थी। वोट करने से पहले गेट पर ही पेन के इस्तेमाल को लेकर एक पोस्टर भी लगाया गया था, जिसमें पेन के इस्तेमाल को लेकर निर्देश दिए गए थे। वहां मोबाइल सहित अन्य गैजेट्स ले जाने पर भी प्रतिबंध था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें