फैशन डिजाइनर करिश्मा साहनी और इंटीरियर डिजाइनर वसीम खान शुक्रवार को सेक्टर-8 स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन (आईएनआईएफडी) पहुंचे। शहर के युवा डिजाइनरों के मार्गदर्शन के लिए दोनों यहां पहुंचे।
इंस्टीट्यूट में शुक्रवार से शुरू हुई तीन दिवसीय कार्यशाला में भाग लेंगे। करिश्मा साहनी लंदन स्कूल ऑफ फैशन से ग्रेजुएट हैं और अपनी क्रिएशंस का प्रदर्शन ‘लैक्मे फैशन वीक’ में लगातार तीन सत्रों से कर रही हैं।
वहीं, इंटीरियर डिजाइनर वसीम खान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन अहमदाबाद से ग्रेजुएट हैं और स्ट्रेटेजिक ब्रांडिंग एंड इंटीग्रेटेड डिजाइन कंसलटेंसी-लेमन डिजाइन में डायरेक्टर भी हैं।
शुक्रवार को आईएनआईएफडी पहुंचने पर करिश्मा और वसीम ने छात्रों के साथ अपनी प्रतिभा और अनुभवों को साझा किया।