फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंफोसिस ने पीजीआई के लिए तैयार किया एनेस्थीसिया इंफार्मेशन सिस्टम

Thu, 08 Sep 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़
विज्ञापन
इंफोसिस ने एक एमओयू के तहत पीजीआई के लिए एनेस्थीसिया इंफार्मेशन सिस्टम विकसित किया है। इस नए सिस्टम में एक रिमोट पेशेंट मॉनीटरिंग साल्यूशन है जो आपरेशन थिएटर से कई उपकरणों के जरिए डाटा एकत्रित करता है। इस पर दूर से बैठकर नजर रखी जा सकती है और इसका विश्लेषण किया जा सकता है।
विज्ञापन


उपकरणों से प्राप्त जानकारी को एक वेब या डेस्कटॉप एप्लीकेशन के माध्यम से हासिल किया जा सकता है जिससे डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवा प्रदाता प्रभावी ढंग से दूर रह कर भी रोगी के स्वास्थ्य मानकों को देख सकते है। अभी तक डॉक्टरों को मेनुअली पास जाकर ऑपरेशन थियेटर से ही डाटा जुटाना पड़ता था।

एनेस्थीसिया इंफोर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम एक इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकार्ड सिस्टम के तौर पर डेवलप किया गया है। यह भरोसेमंद और आटोमेटिक डेटा कलेक्शन की सुविधा देता है जिसका इस्तेमाल प्री ऑपरेटिव, इंट्रा-ऑपरेटिव और पोस्ट आपरेटिव समय में किया जा सकता है। इसको हृदय, बाल चिकित्सा और एडवांस्ड ट्रामा सेंटर में इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन


पीजीआई के डायरेक्टर डा. योगेश कुमार चावला ने कहा कि इस नए सिस्टम से मरीजों की देखभाल की उच्च तकनीक का लाभ पीजीआई का मिलेगा। एनेस्थीसियालॉजी एंड इंटेंसिव केयर डिपार्टमेंट के हेड प्रो. जीडी पुरी ने कहा कि यह सिस्टम उचित प्रबंधन के साथ गुणवत्ता भी प्रदान करेगा। इससे मरीज की समय से देखभाल होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें