फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 5 आईपीएस और 11 एचपीएस अफसरों के तबादले, देखें किसको कहां मिली नई तैनाती?

Thu, 08 Sep 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
तबादला - फोटो : demo pics
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा के दौरान मेवात में गैंगरेप और हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार ने तत्काल प्रभाव से पांच आईपीएस और 11 एचपीएस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें डीएसपी पुन्हाना और नूंह को भी बदल दिया गया है। 
विज्ञापन


तबादले के तहत पांच आईपीएस में आईजी मॉडर्नाजेशन अजय सिंघल को स्टेट विजिलेंस के आईजी, आईजी(प्रशासन) सीएस राव को राज्य सतर्कता ब्यूरो में आईजी नियुक्त किया गया है। राज्य सतर्कता ब्यूरो, गुड़गांव के डीआईजी वाई एस मीणा को हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन, फरीदाबाद के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर जगदीश नागर को पंचकूला स्थित स्टेट क्राइम ब्यूरो के डीआईजी। जबकि आईपीएस राजेश कुमार को हिसार का एएसपी नियुक्त किया गया है।

गृह सचिव रामनिवास की ओर से इस संबंध में जारी आदेश के तहत अशोक श्योराण को एसपी होमगार्ड, रतनदीप बाली को डीएसपी पुन्हाना, पृथ्वी सिंह को डीएसपी नूंह, गजेंद्र कुमार को डीएसपी रेवाड़ी, अनिल कुमार को डीएसपी कोसली, राजकुमार को डीएसपी पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज, सुनारिया, सुरिंदर कौर डीएसपी, फर्स्ट बटालियन (हरियाणा पुलिस अकादमी), अंबाला सिटी, शकुंतला देवी को डीएसपी करनाल, वीरेंद्र सिंह को डीएसपी सफीदों, आशीष चौधरी को डीएसपी स्टेट विजिलेंस ब्यूरो। जबकि  शीतल सिंह को डीएसपी कुरुक्षेत्र नियुक्त किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें