चंडीगढ़। चंडीगढ़ के इंडस्ट्री डिपार्टमेंट ने सेक्टर 42-बी, चंडीगढ़ स्थित सामुदायिक केंद्र में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया। एमएसएमई-डीएफओ और लुधियाना के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में 50 पंजीकृत कारीगरों ने भाग लिया। प्रतिभागियों को योजना के मुख्य फायदों जैसे कौशल प्रशिक्षण, रियायती ऋण, विपणन और ब्रांडिंग सहायता के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का समापन प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ।