फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: उद्यमियों को दी राष्ट्रीय एससी-एसटी हब योजना की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय ने दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से सेक्टर-31ए स्थित सीआईआई उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय में उद्यमी जागरूकता एवं विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य मौजूदा और संभावित उद्यमियों को एमएसएमई मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं, खासकर राष्ट्रीय एससी-एसटी हब योजना के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उद्यमियों को केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों की सार्वजनिक खरीद नीति के तहत निर्धारित खरीद लक्ष्य की जानकारी दी गई। साथ ही संभावित उद्यमियों को उद्यम पोर्टल पर पंजीकरण के महत्व से अवगत कराया गया। मौजूदा उद्यमियों को विक्रेता पंजीकरण प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, ई-टेंडरिंग, ऋण सुविधाओं और व्यापार विस्तार के लिए उपलब्ध सब्सिडी संबंधी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।
राष्ट्रीय एससी-एसटी हब, लुधियाना के शाखा प्रभारी सूर्य भूषण ने उद्घाटन संबोधन में बताया कि केंद्र सरकार की सार्वजनिक खरीद नीति के तहत एससी/एसटी स्वामित्व वाले एमएसई से 4 प्रतिशत और महिला एमएसई से 3 प्रतिशत खरीद अनिवार्य की गई है। कार्यक्रम में जेम, बीबीएमबी, पावरग्रिड, एफसीआई, एक्ज़िम बैंक, एमएसएमई विभाग, डीआईसी चंडीगढ़ और आईसीएआई के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें