फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में 253 नए संक्रमित मिले, सात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में वीरवार को जहां कोरोना के 253 नए मामले सामने आए, वहीं 7 संक्रमित मरीजों की मौत की पुष्टि की गई। प्रशासन की तरफ से जारी रिपोर्ट में तीन मृतकों की जानकारी नहीं दी गई है। इसे लेकर प्रशासन का कहना है कि उक्त तीनों आत्महत्या के मामले हैं, जिनमें मौत के बाद कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, इसलिए उनसे जुड़ी अन्य जानकारी साझा नहीं कि जा रही है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जिन चार मृतकों की पहचान बताई गई है, उनमें से किशनगढ़ निवासी 42 वर्षीय महिला की जीएमसीएच-32 में बीते 10 सितंबर को मौत हुई थी। महिला कोरोना पॉजिटिव होने के साथ शुगर और हाइपरटेंशन की मरीज थी। वहीं, सेक्टर-32 निवासी 72 वर्षीय वृद्ध की चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में बीते 23 सितंबर को मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही डायबिटीज का मरीज था। सेक्टर-25 निवासी 76 वर्षीय वृद्ध की भी 23 सितंबर को जीएमएसएच-16 में मौत हुई। वृद्ध कोरोना पॉजिटिव थे। वहीं, बुड़ैल निवासी-41 साल के पुरुष की जीएमसीएच-32 में बीते 22 सितंबर को मौत हुई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही निमोनिया ग्रस्त थे।
वहीं, वीरवार को पॉजिटिव मिले 253 मरीजों में पुरुषों की संख्या 161 और महिलाओं की संख्या 92 है। वीरवार को 293 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। शहर में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 10968 हो गई है जबकि अब तक 144 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 173 मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें