फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियानाः केजरीवाल को सुनने नहीं आए उद्यमी, कुर्सियां करती रहीं इंतजार

Mon, 24 Oct 2016 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
लुधियाना में अरविंद केजरीवाल ने जारी किया इंडस्ट्री मेनिफेस्टो
विज्ञापन
इंडस्ट्री मेनिफेस्टो लॉन्च करने के लिए 'आप' ने भव्य आयोजन किया, लेकिन उद्यमी केजरीवाल को सुनने के लिए नहीं आए। कुर्सियां खाली पड़ी रही। नामी उद्योगपति तो इस समारोह से पूरी तरह दूर ही रहे।
विज्ञापन


वही उद्यमी समारोह में पहुंचे जो आम आदमी पार्टी के वालंटियर हैं। समारोह स्थल पर तीन हजार से ज्यादा कुर्सियां लगाने का अनुमान था, लेकिन उद्यमी नहीं आए तो समारोह में लगाई कुर्सियां वालंटियर्स की वजह से ही भर पाई।

इसके बाद कुछ कुर्सियों को पार्टी वर्करों ने वहां से हटवा दिया था। पार्टी की पंजाब मेनीफेस्टो कमेटी की तरफ से इंडस्ट्री का चुनावी घोषणा पत्र तैयार करने के लिए पूरे पंजाब में 70 से 75 मीटिंगें की गई।
विज्ञापन


इसे तैयार करने के लिए छह महीने का समय भी लगा, लेकिन बड़े इंडस्ट्रलिस्ट इस समारोह से दूर रहे। समारोह में उद्यमियों के न पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों ने वालंटियर्स को अंदर आने की इजाजत दी तभी कुर्सियां भर पाई।

वहीं केजरीवाल से जब इस समारोह में उद्यमियों के न आने के बारे में पूछा गया तो पहले तो उन्होंने कहा कि इस समारोह में काफी उद्यमी आए हुए थे। मगर नामी उद्यमी कोई नहीं आया। बाद में उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से उन्हें इस समारोह में न दाखिल होने के लिए धमकियां दी गई थी।
विज्ञापन

मान, घुग्गी के चुटकुलों ने बनाया माहौल

लुधियाना में अरविंद केजरीवाल ने जारी किया इंडस्ट्री मेनिफेस्टो
आम आदमी पार्टी के इंडस्ट्री चुनावी घोषणा पत्र के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने केंद्र और पंजाब सरकार को आड़े हाथ लिया और दिल्ली सरकार की उपलब्धियां गिनाई। समारोह के दौरान आप पंजाब के कनवीनर गुरप्रीत सिंह घुग्गी और सांसद भगवंत मान के चुटकुलों ने माहौल को पूरी तरह से बनाए रखा।

घुग्गी ने कहा कि साइकिल इंडस्ट्री का हब माने जाने वाले लुधियाना में अब समय ऐसा आ चुका है कि लुधियाना में चीन के साइकिल बिक रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी आरोप लगाए। सांसद भगवंत मान ने भी सरकार के खिलाफ काफी भड़ास निकाली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें