फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: औद्योगिक प्लॉट को दो भागों में बांट सकेंगे, सरकार ने मान संचालन प्रक्रिया की जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-अब कर सकेंगे आवेदन, 21 दिनों के अंदर मिलेगी मंजूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। एक हजार गज या उससे अधिक के औद्योगिक प्लॉटों को अब प्लॉट धारक दो भागों में बांट सकेंगे। पंजाब सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना के साथ ही मानक संचालन प्रक्रिया जारी कर दी है जिसके तहत अब आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के बाद 21 दिनों के अंदर इसकी मंजूरी दी जाएगी। पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन (पीएसआईइसी) और फोकल पॉइंट के औद्योगिक फ्री होल्ड प्लॉटों के लिए यह सुविधा लागू की गई है।
विज्ञापन

आवेदन के लिए 10 हजार रुपये प्रोसेसिंग फीस लगेगी, जिस औद्योगिक प्लॉट को दो भाग में करना होगा वह 40 फीट सड़क पर स्थित होना चाहिए। इसके अलावा प्लॉट के कुल एरिया को जब दो भागों में बांटा जाएगा तो हर भाग का अनुपात 1:3 में होना चाहिए। उदाहरण के तौर पर अगर किसी का 10 फीट फ्रंट है, तो उसकी लंबाई 30 फीट तक होनी चाहिए। विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार तीन दिन के अंदर आवेदन की शुरुआत छंटनी करनी होगी। 10 दिन के अंदर विस्तृत मूल्यांकन करना होगा। पांच दिन के अंदर जांच समिति की समीक्षा के काम पूरा करना है और तीन दिन के अंदर फाइनल मंजूरी देनी है। मंजूरी के बाद ही प्लॉट धारक को प्लॉट को दो भागों में बांटने की फीस जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें