फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: इंडिगो की उड़ानें पटरी पर लौटने लगीं, 39 ऑपरेट… आठ रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडिगो की उड़ानों में आई गड़बड़ी के बाद स्थिति धीरे-धीरे सुधरने लगी है। मंगलवार को शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से इंडिगो की 39 उड़ानें संचालित हुईं जबकि आठ उड़ानों को रद्द करना पड़ा। इनमें तीन आने वाली और पांच जाने वाली उड़ानें शामिल रहीं। इंडिगो स्टाफ का कहना है कि यात्रियों को अब दस घंटे पहले उड़ानों की स्थिति की जानकारी देने से ऑपरेशन में सुधार आया है, हालांकि एयरपोर्ट स्टाफ के मुताबिक अभी पूरी तरह नियंत्रण में आने में समय लगेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को बंगलूरू से सुबह 7.30 बजे आने वाली उड़ान, नई दिल्ली से 8.35 और शाम 5.30 की उड़ान रद्द रहीं। वहीं, चंडीगढ़ से मुंबई की 5.20, दिल्ली की 5.45 व 6.00 बजे की उड़ानें, बंगलूरू की सुबह 8.00 बजे व हैदराबाद की 4.20 बजे वाली उड़ान भी कैंसिल हुई।

चंडीगढ़ से बढ़ सकती हैं दूसरी कंपनियों की उड़ानें
डीजीसीए की ओर से इंडिगो के ऑपरेशन में कटौती के बाद माना जा रहा है कि चंडीगढ़ से अन्य एयरलाइंस अपनी उड़ानें बढ़ा सकती हैं। इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। वर्तमान में चंडीगढ़ से एयर इंडिया, इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और एलायंस एयर की सेवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

किराए अब भी 15 से 20 हजार रुपये तक, अन्य कंपनियां महंगी
इंडिगो के संकट के बीच बाकी एयरलाइंस के किराए काफी बढ़े हुए हैं। दिल्ली के लिए किराया 2500 से 2727 रुपये तक है, जबकि मुंबई, बंगलूरू और हैदराबाद के किराए 15,000 से 22,000 रुपये तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


मुख्य रूटों के किराए
बंगलूरू
एयर इंडिया एक्सप्रेस: 20,175 रुपये
नई दिल्ली
इंडिगो: 2500 रुपये
स्पाइसजेट: 2727 रुपये
गोवा
इंडिगो: 15,000–20,000 रुपये
एयर इंडिया: 21,000 रुपये
मुंबई
इंडिगो: 14,000 रुपये
एयर इंडिया: 20,000 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें