फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूजः आज से इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दो और नई फ्लाइट, शेड्यूल और टाइमिंग्स

Mon, 20 Feb 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
indigo - फोटो : indigo
विज्ञापन
हवाई सफर करने वालों के लिए गुड न्यूज। इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से दो और नई फ्लाइट उड़ान भरने को तैयार हैं। जानिए इनका शेड्यूल और टाइमिंग्स। इंडिगो विमानन कंपनी 20 फरवरी से हैदराबाद वाया चेन्नई और दिल्ली के लिए दो नई फ्लाइट शुरू कर रही है। अब चंडीगढ़ से हैदराबाद और दिल्ली के लिए डायरेक्ट जाया जा सकेगा।
विज्ञापन


इंडिगो की ओर से दो फ्लाइट शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइटों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन अभी तक इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस-1) ठीक नहीं कराया गया है। मौसम खराब होने पर फ्लाइटें सुबह 10:30 बजे के बाद ही उतर रही हैं।

इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अब 26 फ्लाइटों को संचालन
इंडिगो विमानन कंपनी की ओर से हैदराबाद और चेन्नई के लिए सोमवार से  फ्लाइट शुरू की जा रही है। इसमें इंडिगो की हैदराबाद से 11.45 बजे फ्लाइट रवाना होकर 1.45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं, दोपहर 2.15 बजे चंडीगढ़ से हैदराबाद के फ्लाइट रवाना होकर 15.45 बजे पहुंचेगी। यह फ्लाइट हैदराबाद जाने के लिए 2.30 बजे का समय लेगी।
विज्ञापन


वहीं इसी फ्लाइट से चेन्नई का सफर किया जा सकता है। चेन्नई से यह फ्लाइट दोपहर बाद 4.35 बजे चलेगी और शाम को 6.50 बजे  पहुंचेगी।  वहीं इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट सुबह 10.30 बजे रवाना होगी और 11.30 बजे पहुंचेगी। जबकि दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट दोपहर 1.25 बजे रवाना होगी और 2.25 बजे पहुंचेगी।

75 फीसदी हुई बुक सीटें
इंडिगो की दिल्ली और हैदराबाद वाया चेन्नई जाने वाली दोनों फ्लाइटों की 75 फीसदी सीटें बुक हो चुकी हैं। इंडिगो के स्टेशन मैनेजर वरून ने बताया कि हैदराबाद वाया चेन्नई और दिल्ली की फ्लाइट चलाई जाएगी। वहीं हैदराबाद के टिकट का दाम बढ़ाकर 10,877 रुपये और चेन्नई की टिकट 16,430 रुपये और चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का किराया 6,132 रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें