फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम से लौटा सैनिक, पर तिरंगे में लिपटा था

Mon, 23 Mar 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब का एक और वीर सपूत सैनिक असम में देश की सुरक्षा में डयूटी देते हुए वतन के लिए शहीद हो गया। आज उसका का शव तिरंगे में लिपटा जैसे ही गांव में पहुंचा तो सभी की आंखें नम थीं।
विज्ञापन


असम में आक्सीजन की कमी के कारण दम तोड़ने वाले सैनिक कर्मजीत सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कर्मजीत सिंह का शव लेकर आए फौजी अधिकारियों और पारिवारिक मेंबरों के अनुसार कर्मजीत सिंह लगभग तीन सप्ताह पहले ही छुट्टी काटने के बाद अपनी यूनिट के साथ बदलकर जालंधर से आसाम गया था।

आक्सीजन की कमी के कारण कर्मजीत सिंह को सांस लेने की तकलीफ हुई और अस्पताल में भर्ती हुआ, लेकिन 21 मार्च को वह दम तोड़ गया।

कर्मजीत सिंह तीन बहनों का एकमात्र भाई था। उसके दो छोटे बच्चे भी है। कर्मजीत सिंह के अंतिम संस्कार के समय एसजीपीसी मैंबर भजन सिंह शेरगिल, समाज सेवी नरेंद्र शेरगिल, जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार तरसेम मित्तल, एसएचओ गुरदीप सिंह, जतिंद्र कुमार, हरविंद्र सिंह खालसा, सूबेदार निर्मल सिंह, अमर सिंह सरपंच, रणधीर सिंह, रघबीर सिंह आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें